फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाएं। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि भाजपानीत केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में सत्ता में आने पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करने का वादा किया था।
विज्ञापन

ब्लाक परिसर में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि वेव इंडस्ट्रीज पर किसानों का लगभग 63 करोड़ रुपया बकाया है। आगामी पेराई सत्र दो माह बाद शुरू हो जाएगा लेकिन चीनी मिलें किसानों का भुगतान करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि चीनी मिलों पर बकाया भुगतान तत्काल कराया जाएं। पंचायत में जानकारी दी गई कि आगामी 20 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष ग्राम मल्हुपुरा में एक पंचायत को संबोधित करेंगे। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर दिनेश प्रधान, शिवकुमार त्यागी, मुन्नू गुर्जर, सुभाष सिंह, निरंजन सिंह, जयपाल सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें