फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आषाढ़ के आखिरी दिन होती रही झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भले ही जुलाई के शुरुआत में सूखा पड़ने के अनुमान लगाए जा रहे थे लेकिन आषाढ़ का आखिरी दिन जाते जाते सावन की झड़ी लगा गया। दिनभर खूब बादल बरसे। जिससे मौसम बरसाती हो गया है। ठंडी हवाओं के चलने से भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले में अब तक 224 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लोगों नींद से जागे तो बारिश पड़ रही थी। दोपहर होने तक काफी तेज बारिश हुई। देर शाम तक बादलों के बरसने का सिलसिला जारी थी। दोपहर में हल्की बूंदाबंदी होती रही। दिनभर बादलों के बरसने से तर बतर करके रख दिया। स्कूल जाने वाले बच्चे भी बारिश में भीगकर स्कूल गए। वहीं ड्यूटी जाने वाले लोग थोड़ा लेट हो गए। 11 बजे बारिश बंद हुई लेकिन, हल्की बूंदाबांदी होती रही। शाम में करीब साढ़े पांच बजे फिर से बादल बरस गए। जिसने दिनभर बारिश होने का अहसास कराया। बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। जिससे गर्मी से राहत मिल रही है। वरना चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया था। गजरौला सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई। उधर बारिश में नहाने के लिए बच्चो दौड़ पड़े। तापमान में बारिश के चलते गिरावट दर्ज की गई। फसलों के लिए बारिश बेहद मुफीद साबित हुई। खेतों में पानी भर गया। उधर बारिश से शहर के कई मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें