फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर, गैस एजेंसी मालिक समेत 11 की मौत, कोरोना से 835 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना ने सोमवार को जिले में कहर बरपाया। बैंक मैनेजर, गैस एजेंसी मालिक समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कुल 835 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें अमरोहा के पास के एक गांव के 18 लोग, कलक्ट्रेट के चार कर्मचारी और जोया सीएचसी परिसर के आवासीय कॉलोनी में रहने वाली चार साल की बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि अमरोहा में 241, धनौरा में 174, जोया में 152, हसनपुर में 146, गजरौला में 122 संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से अमरोहा के एक बैंक मैनेजर, अमरोहा का 42 वर्षीय व्यक्ति, हसनपुर इलाके के एक गैस एजेंसी का मालिक और एक आढ़ती शामिल है। इसके अलावा गजरौला की 80 वर्षीय महिला, 55 साल का व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला भी कोरोना से जंग हार गईं। इसके अलावा डिडौली इलाके का 25 साल का युवक और 60 साल की बुजुर्ग महिला की भी जान चली गई। वहीं धनौरा के 65 और 70 साल के बुजुर्गों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में दो कर्मचारी, अमरोहा सीएचसी के पांच कर्मचारी, कलक्ट्रेट के चार कर्मचारी, पुलिस लाइंस का एक पुलिस का जवान, अमरोहा के दो रेल कर्मचारी, अमरोहा के पास के एक गांव में 18 लोग, कोतवाली के दो पुलिस के जवान के अलावा तीन ब्लॉक कर्मचारी संक्रमित हैं। वहीं रहरा सीएचसी में तीन कर्मचारी, धनौरा सीएचसी में एक, गजरौला की फैक्टरी के 15 कर्मचारी, गजरौला में एक मोहल्ले में 25 संक्रमित और दूसरे मोहल्ले में 29 संक्रमित हैं। गजरौला थाना के दो पुलिस के जवान, हसनपुर के दो शुगर मिल के चार कर्मचारी संक्रमित हैं। इसके साथ ही हसनपुर में एक गांव में 13 और दूसरे गांव में 16 संक्रमित मिले हैं। जोया सीएचसी में तीन कर्मचारी संक्रमित हैं। जोया सीएचसी के आवासीय परिसर की तीन कर्मचारी और चार साल की बच्ची संक्रमित मिली हैं।
विज्ञापन

यह है कोरोना की स्थिति (तीन मई 2021)
संक्रमित-----------835
स्वस्थ्य------------474
मौत----------------11
सक्रिय--------------4,369
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें