फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चुनाव के लिए 11 बसें रवाना, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। इसके लिए अमरोहा डिपो से बसों की रवानगी हो गई है। कुल 11 बसें चुनाव कराने गई हैं। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। सबसे ज्यादा दिक्कत लोकल रूट पर दौड़ने वाली बसों को लेकर है। यात्री कहीं न कहीं बे बस नजर आए। इतना ही नहीं 11 बसें चौथे चरण के लिए भी जाएंगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो के पास 82 बसों का बेड़ा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए अमरोहा डिपो से निगम की 15 बसों को सहारनपुर, सीतापुर, रायबरेली आदि जिलों में भेजा गया था। जबकि 20 अनुबंधित बसों को बिजनौर भेजा गया था। इस दौरान बसों की गहराई किल्लत के बीच यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नूरपुर, बिजनौर, धामपुर, मुरादाबाद आदि लोकल रूट पर दिक्कत ज्यादा समस्या रही। समस्या से पार पाने की कोशिश के बीच हरिद्वार, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि लंबे रूट पर संचालित होने वाली निगम की बसों को लोकल मार्गों पर दौड़ाया गया।
एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए भी डिपो से रोडवेज की बसें गई थीं। जिसमें से 11 बसें वापस आ गई थीं, लेकिन आठ बसें दूसरे चरण का चुनाव कराकर वापस नहीं लौटीं हैं। अब तीसरे चरण के लिए 11 बसें पांच बसें डिपो से रवाना हो गई हैं। इसके बाद चौथे चरण के चुनाव के लिए भी डिपो की 11 बसें जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें