फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी मेले में पहले से अधिक और ऊंचे रहेंगे मचान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी मेले में पहले से अधिक और ऊंचे रहेंगे मचान
विज्ञापन

सदर रोड समेत कई प्रमुख सड़कों पर चल रहा कार्य
तिगरी में प्रशासन व मेला कमेटी के बैठक आज
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। ऐतिहासिक तिगरी मेला आयोजन की तैयारियां जबरजस्त रूप से कराई जा रही हैं। जिला पंचायत की इंजीनियर्स की टीम मेला स्थ्ल पर डेरा डाले हुए है। इस बाद पहले के मुताबिक मेले में मचानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही ऊंचाई भी ज्यादा रहेगी। चूकिं इस बार पहले के मुताबिक मेला भव्य व विशाल रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से मेले में प्रशासन द्वारा कोई कसर छोड़नी जाएगी। जल्द ही मेला बसना शुरू हो जाएगा। इसके लिए बुधवार को मेला स्थल पर प्रशासन व मेला कमेटी की अलग-अलग बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर भारत में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले पौराणिक तिगरी मेले का शुभारंभ पच्चीस अक्टूबर को हो जाएगा।
जिला पंचायत के इंजीनियर्स की टीम द्वारा लगातार मेला आयोजिन की तैयारियों के कार्य का दायरा बढ़ाया जा रहा है। मेले में इस बार मार्गों की हालत पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। मेले में बाइस मचान बनाए जाने हैं। जिनमें से लगभग दस मचान बनकर तैयार हो चुके हैं। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह द्वारा निरीक्षण के दौरान कहा गया था कि मचानों की ऊंचाई थोड़ी से ओर बढ़ाई जाए। इसी को देखते हुए मचानों की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। मेले में श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए कदम-कदम पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। अस्थाई पुलिस चौकी के लिए भी स्थान चिहिन्त किए गए। पुसिल की कई टीमें सर्च अभियान चलाएंगी। वह केवल यह देखेंगी कि मेले में कोई शराब तो नहीं पी रहा है। इस बार तिगरी में शराब पीने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जल्द ही मेला बसना शुरू हो जाएगा। बुधवार को मेला स्थल पर प्रशासन व मेला कमेटी की अलग-अलग बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें