नौगावां सादात में तीन तलाक के खिलाफ मीटिंग करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
नौगावां सादात क्षेत्र के भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने तीन तलाक के खिलाफ नई मुहिम की शुरुआत की है। उन्होंने बैठक कर एलान किया है कि तीन तलाक देने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलकर सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। कहा कि उसके साथ किसी भी प्रकार का रिश्ता नहीं रखा जाएगा।
नौगावां सादात में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम युवा कार्यकर्ताओं ने एक पंचायत की। इसके बाद तीन तलाक देने वाले मुस्लिमों के खिलाफ मुहिम छेड़कर उनका सामाजिक बहिष्कार करने का एलान किया। युवाओं का नेतृत्व कर रहे आफताब आडवाणी ने कहा कि तीन तलाक गलत है।
ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ मुहिम छेड़ी जाएगी। तीन तलाक के मायने कुछ और हैं, लेकिन इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए हम लोग बस्ती में तीन तलाक देने वालों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे। उसके साथ किसी भी प्रकार का रिश्ता नहीं रखा जाएगा।
इस मौके पर गुलाम अब्बास किट्टी, गुलाम हुसैन, अली मोहसिन, नसीम, कामरान, विक्की आदि मौजूद रहे।