फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में तालिबानः प्यार की सजा में युवक को मारे 100 कोड़े

Thu, 01 Aug 2013 11:33 AM IST
अमरोहा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पंचायतों का तालिबानी फरमान सुनाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन


एक नया मामला सामना है अमरोहा जिले में। जहां प्यार की सजा प्रेमी को सौ कोड़े के रूप में मिली, जबकि प्रेमिका को कालकोठरी में बंद कर दिया गया।

कोड़े की मार से बेहोश प्रेमी को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जबकि युवक का डरा सहमा परिवार पहले ही गांव छोड़ चुका है।

दरअसल जिले के एक गांव के मुखिया की बहन और एक युवक गांव से भाग गए थे। सियासी रसूख वाले मुखिया ने फरमान जारी कर दिया कि युवक को पुलिस नहीं, वे खुद पकड़कर लाएंगे। उनके इस एलान से युवक के डरे सहमे परिवार ने गांव छोड़ दिया।

मंगलवार की रात मुरादाबाद स्टेशन से प्रेमी युगल मुखिया के हत्थे चढ़ गया। दोनों को गाड़ी में बैठाकर गांव लाया गया। युवती को सजा के तौर पर कमरे में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


फिर पड़ोसी के घर पंचायत बुलाई गई। पंचों ने फरमान सुनाया कि मुखिया की इज्जत से खेलने वाले गुस्ताख की सजा सख्त से सख्त हो। लिहाजा सौ कोडे़ मारने की तैयारी कर ली गई।
विज्ञापन


युवक को जब कोड़े लगाए गए तो कमरे में बंद युवती माफी की गुहार लगाती रही। लेकिन इन लोगों का दिल नहीं पसीजा। सौ कोड़ों से पहले ही अधमरा युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसे बाद में मुरादाबाद के निजी अस्पताल में गुपचुप तरीके से दाखिल करा उसका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले से खुद को अनजान बता रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें