फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Fri, 20 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। बलभद्रपुर गांव के मनोज कुमार (25) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजन जहां हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन



पिता रामानंद लोध ने बताया कि मनोज बुधवार रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से गांव के पास आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जाने की बात कहकर निकला था। रातभर उसका कोई पता नहीं मिला। सुबह गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ से उसका शव धोती के सहारे लटका मिला। पास में बाइक भी खड़ी थी। परिजन शव पर चोट के निशान होने की बात कह रहे हैं।


मृतक के पिता का एक वीडियो व प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हत्या का आरोप लगाया गया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो और शिकायती पत्र की पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों में भी चर्चा है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन







शादी के एक महीने बाद उजड़ा सुहाग
मनोज की शादी 13 मई को जायस के बेलवा गांव निवासी रेनू से हुई थी। बुधवार को ही पत्नी मायके से लौटी थी, लेकिन अगली सुबह उसका सुहाग उजड़ गया। रेनू बार-बार बेहोश हो जा रही है। मां पार्वती रोते हुए कहतीं कि किसका क्या बिगाड़ा था मेरे लाल ने जो उसे मार डाला। मनोज तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। वह खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हर आंख नम है और हर जुबां पर एक ही सवाल, अगर आत्महत्या की तो आखिर वजह क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें