फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिकअप की चपेट में आई बाइक, ग्राम पंचायत सदस्य की मौत

Fri, 20 Jun 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। मोहनगंज की ग्राम पंचायत गडेहरी निवासी पंचायत सदस्य रामनेवाज पासी (45) की बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना बाजारशुकुल कस्बे के अंबेडकर तिराहे पर हुई, जब वह बाइक से गांव के रामश्री (38) और उनके बेटे दुर्गा प्रसाद (16) के साथ दवा लेने जा रहे थे। हादसे में बाइक पर सवार रामश्री (38) भी घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



रामनेवाज के पुत्र अजीज ने बताया कि उनके पिता सुबह घर से गांव के ही रामश्री व उनके बेटे दुर्गा प्रसाद संग बाइक से बाजारशुकुल क्षेत्र के सूफामऊ में पत्थरी की दवा लेने निकले थे। बाजारशुकुल कस्बे के अंबेडकर तिराहे तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में रामनेवाज और रामश्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दुर्गा प्रसाद सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में रामनेवाज की मौत हो गई।


रामश्री का इलाज इन्हौना स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पिकअप और चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है, केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन






गांव में शोक की लहर, परिजन बेहाल
ग्राम पंचायत सदस्य रामनेवाज पासी की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। पत्नी राजपति बेटे अजीज, अर्पित, अंकित, बेटी मोहनी और अंजलि का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार रामनेवाज मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति थे। खेती और मजदूरी से परिवार चला रहे थे। उनकी असमय मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें