फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शराब ठेके के पास युवक की हत्या, साथी घायल

Tue, 14 Oct 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। भौसिंहपुर गांव में मंगलवार देर शाम देसी शराब के ठेके के सामने मामूली विवाद में गौरीगंज के पहाड़गंज निवासी राहुल यादव (25) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बीचबचाव में राहुल का साथी अमेठी के कोहरा महमदपुर का चंदन विश्वकर्मा (24) घायल हो गया। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



घायल चंदन के मुताबिक वह राहुल यादव, कृष्णा वर्मा व एक अन्य युवक के साथ दो बाइक से कालिकन धाम दर्शन करने शाम करीब छह बजे आया था। कृष्णा भी कोहरा गांव का ही रहने वाला है। कृष्णा के नई बाइक लेने पर चारों ने साथ में दर्शन पूजन किया। धाम से लौटते समय वह राहुल के साथ भौसिंहपुर में देसी शराब के ठेके के पास रुका। बाकी दोनों लोग चले गए। वहीं पर लइया-चना का भूजा खरीदते समय दुकानदार से विवाद हो गया।


चंदन का कहना है कि तभी दुकानदार और उसके साथी ने राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीचबचाव करने में उसको भी जमकर पीटा। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। कुछ देर में एंबुलेंस आई, जिसके बाद दोनों घायलों को संग्रामपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। सीओ अमेठी मनोज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या में दो लोगोंं का नाम सामने आया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें