जामों। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूक किया गया। बीईओ शोभनाथ यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को सजीव चित्रण दिखाकर जागरूक किया जाएगा। कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम से वर्ष-2047 तक समाज में फैली कुरीतियों से दूर हो जाएगा। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामललन द्विवेदी, सुशील कुमार यादव, डाॅ. शिवकुमार मौर्य, हेमंत पांडेय, ग्राम प्रधान सत्यदेव मिश्र आदि मौजूद रहे।