फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बस से समस्तीपुर जा रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 18 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। निजी बस से करनाल से समस्तीपुर जा रहे युवक की संदिग्ध हालात में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत हो गई। इसके बाद साथ में मौजूद चाचा ने मामले की सूचना परिजनों संग पुलिस को दी।
विज्ञापन




बिहार के समस्तीपुर जिले के विठान थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी सुदिन यादव (25) अपने चाचा इंदू यादव संग हरियाणा के करनाल से निजी बस से घर जा रहा था। सोमवार सुबह बाजारशुकुल क्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 61 स्थित सेवरा गांव के नजदीक कैंटीन के पास बस रुकी। इसके बाद अन्य यात्रियों संग सुदिन यादव भी नीचे उतरा।



बस से उतरने के बाद सुदिन नित्यक्रिया करने शौचालय की तरफ गया, जहां अचानक लड़खड़ा कर वह गिर पड़ा। सुदिन को गिरता देख चाचा दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत चुकी थी। चाचा ने मामले की सूचना परिजनों संग पुलिस को दी। चाचा ने हार्टअटैक से मौत की आशंका व्यक्त की है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पीएएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें