फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उत्तर गांव बल्धी निवासी सूरज सरोज (24) गांव के सुनील कुमार (25) वर्ष के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे के समीप सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में दोनों गंभीर यप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सूरज सरोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनील की हालात सामान्य देख उपचार के बाद घर जाने की अनुमति दे दी। सूरज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारीजन की तहरीर पर केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही वाहन समेत चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें