फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितयों में युवक को लगी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय थाने के पूरे अलहर मजरे भीखनपुर गांव में घर की छत पर सो रहे युवक को रविवार भोर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे परिवारीजन युवक को सीएचसी ले गए जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजन युवक को लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाने के पूरे अलहर मजरे भीखनुपर गांव निवासी कयूम का पुत्र अरशद (22) शनिवार रात भोजन करने के बाद घर की छत पर सो रहा था। रविवार भोर करीब चार बजे संदिग्ध दशा में गोली लगने से अरशद घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारीजन व ग्रामीण छत पर पहुंचे तो अरशद गंभीर रूप से घायल मिला।
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए अरशद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन अरशद को ट्रॉमा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एएसपी दयराम सरोज व सीओ मुसाफिरखाना संतोष सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मृतक अरशद की मां रेहाना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात की गई है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें