फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफा लेकर एसपी ऑफिस पहुंची महिला दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। फुरसतगंज थाने से शनिवार रात महिला थाने के लिए स्थानांतरित महिला दरोगा रविवार को अपना इस्तीफा लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गईं। एसपी की गैर मौजूदगी में महिला दरोगा ने एएसपी व एसओ पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया। दरोगा ने कहा कि वह कमाऊ पूत नहीं बन पाईं इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई अन्य उपनिरीक्षकों के साथ फुरसतगंज थाने में तैनात महिला दरोगा सुधा वर्मा का स्थानांतरण शनिवार रात महिला थाने के लिए हुआ था। रविवार सुबह अपना इस्तीफा लेकर एसपी ऑफिस पहुंचीं दरोगा सुधा वर्मा ने एएसपी व एसओ पर तरह-तरह से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया।
दरोगा ने कहा कि उनका स्थानांतरण फरवरी 2020 में महिला थाना से फुरसतगंज थाने के लिए हुआ था। सुधा का कहना था कि महिला थाने में तैनाती के दौरान वह जब भी छुट्टी के लिए एएसपी के पास गईं उन्होंने हर बार मना कर दिया। एक बार वह छुट्टी स्वीकृत कराने के लिए उनके आवास पर भी गईं लेकिन उन्होंने ये कहकर भगा दिया कि छुट्टी नहीं दूंगा मरना हो तो जाकर मर जाओ।
विज्ञापन

इसके बाद सुधा को फुरसतगंज थाने भेज दिया गया। फुरसतगंज में सुधा ने एक बार एक वाहन को रोका, जिसमें आठ जानवर लदे थे। चालक ने कहा कि वह एसएचओ को पैसा देता है। बाद में एसएचओ के कहने पर सुधा को वाहन छोड़ना पड़ा।
सुधा ने बताया कि इसकी रिकार्डिंग भी उनके पास है। इसके बाद पहले तो उनकी ड्यूटी थाने के भीतर और बाद में अकेले खैरहना बैरियर पर लगा दी गई। दरोगा सुधा वर्मा का कहना है कि उन्हें इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि वह कमाऊ पूत नहीं बन पाईं। दरोगा ने कहा कि वह चमचागीरी करके नौकरी नहीं करना चाहतीं, इसलिए इस्तीफा देने आईं हैं।
एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि महिला दरोगा का स्थानांतरण नियमानुसार स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के बाद किया गया है। परेशान करने का आरोप मनगढ़ंत है। यदि उन्हें कोई समस्या है तो वे मिलकर अवगत कराएं। निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें