फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 17 Jan 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। खेरौना गांव निवासी दयाशंकर प्रजापति (25) बृहस्पतिवार रात अमेठी-विशेषरगंज मार्ग पर कोरारी नहर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पिता रामसूरत के अनुसार दयाशंकर बृहस्पतिवार को नुवावां गांव में बुआ के घर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात साइकिल से घर लौटते समय कोरारी नहर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से चला गया।



स्थानीय लोगों ने घायल दयाशंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने रायबरेली एम्स रेफर करने की सलाह दी। रेफर की तैयारी के दौरान ही शुक्रवार को दयाशंकर की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजन शव लेकर अमेठी कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें