फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोडवेज बस की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Wed, 01 Jul 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशीगंज। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौगवां गांव के पास मंगलवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला के मुड़िया नेवादा गांव निवासी दुर्गेश गुप्ता (25) की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से चला गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



त्रिलोकपुर के पूरे भगवानदीन का पुरवा निवासी महादेव ने बताया कि उनका दामाद दुर्गेश घायल सास कमला का हालचाल जानने ससुराल आया था। वहां से वह बाइक से गढ़ामाफी धाम दर्शन के लिए निकला था। नौगवां गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में उनकी बाइक आ गई। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रवाना करने के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्गेश ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन बस का पहिया शरीर पर चढ़ जाने से उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



घायल सास का हाल जानने आया था
मृतक की सास कमला कुछ दिन पहले जंगल रामनगर स्थित सती महारानी मंदिर के पास दुकान में बाइक घुसने से घायल हो गई थीं। उनका हालचाल जानने के लिए दुर्गेश ससुराल आया था। वहीं से वह गढ़ामाफी धाम दर्शन के लिए निकला था।


पांच माह पहले हुई थी शादी
दुर्गेश की शादी 20 फरवरी 2026 को त्रिलोकपुर के पूरे भगवानदीन का पुरवा निवासी रोशनी से हुई थी। शादी को अभी पांच माह ही हुए थे। पति की मौत की सूचना मिलते ही रोशनी बेसुध हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्गेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता राम बहादुर लुधियाना की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें