फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दबकर युवक की मौत

Wed, 22 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शमशेर
विज्ञापन
बाजार शुकुल। लाला के पुरवा गांव के पास बुधवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर पूरे बख्तावर गांव निवासी शमशेर (24) की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शमशेर बुधवार सुबह धान की रोपाई के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रास्ते में वह पूरे दीपचंद निवासी राजकरन के ट्रैक्टर पर सवार हो गए। ट्रैक्टर संदीप चला रहे थे। लाला के पुरवा के पास संदीप शौच के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान शमशेर ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। कुछ दूरी पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वह उसके नीचे दब गए। संदीप दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शमशेर की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बेटे की मौत से टूट गया परिवार
हादसे की सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पिता जव्वाद बेटे का नाम लेकर बिलखते रहे। मां हदीसुल निशा बदहवास हो गईं, जबकि बहनें सबीना और बबीना का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों का करुण विलाप सुन आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

शमशेर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें