फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शंकराचार्य के अपमान के खिलाफ यूथ कांग्रेस का मार्च

Sat, 24 Jan 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। माघ मेला प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अपमान करने, स्नान से रोके जाने और साधु-संतों से अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में विरोध मार्च निकाला। मार्च के समापन पर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी मौजूद एसडीएम आशीष सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि माघ मेला जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन में एक शंकराचार्य के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है। साधु-संतों के साथ अभद्रता, चोटी खींचने और स्नान से रोकने जैसी घटनाएं प्रशासनिक विफलता को दर्शाती हैं और यह सनातन परंपरा व हिंदू समाज के सम्मान पर सीधा आघात है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में साधु-संत भी सुरक्षित नहीं हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर शिवांशु राणा मिश्रा, अंशु तिवारी, लोहा सिंह, दिवस प्रताप सिंह, अंबेश शुक्ल, सूरज यादव, रवि मौर्या, अफजल खान, नन्हें यादव, अंशुमान सिंह, मनीष मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें