जामों। दखिनवारा गांव निवासी जयलाल उर्फ गंगू पासी (30) की शुक्रवार सुबह बाबा झामदास कुटी स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई।
मृतक की मां जयकला ने बताया कि सुबह बेटा कुछ साथियों के साथ बाबा झामदास कुटी स्थित तालाब में स्नान करने गया था। करीब एक घंटे बाद जानकारी मिली कि वह तालाब में डूब गया है। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से तलाश शुरू हुई। काफी मशक्कत के बाद जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
उधर, जयलाल की मौत से पत्नी विशुना बेसुध हो गई है। बेटियां बबिता, ममता, सबिता और बेटा हरिकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। मां जयकला भी बेटे की मौत से गमगीन हैं। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। जांच में नहाते समय डूबने की बात सामने आई है। (संवाद)