फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एंटीजन जांच में मिले डेंगू के तीन मरीज

Sat, 27 Sep 2025 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में कराई गई सात जांच में तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक 37 एंटीजन और एलाइजा जांच में कुल 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से तीन अन्य मरीज अलग-अलग जिलों की जांच में पाए गए थे।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में शुक्रवार को कुल 515 बुखार पीड़ित इलाज कराने पहुंचे। इनमें 221 मरीजों की विभिन्न जांच की गई। बुखार से पीड़ित सात मरीजों की डेंगू, 65 की मलेरिया और 88 की टायफाइड जांच की गई। एंटीजन जांच में गौरीगंज क्षेत्र की एक किशोरी, एक बुजुर्ग और अमेठी ब्लॉक के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीनों मरीजों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजे गए हैं।  चिकित्सकों ने दवाएं देकर मरीजों को घर भेजते हुए उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी।


एसीएमओ डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि तीन नए केस सामने आए हैं। इनकी पुष्टि एलाइजा जांच से होगी। कहा कि गांवों में टीम भेजी गई है, जहां परिजनों के सैंपल लेने के साथ ही सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें