फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के नुवावां गांव में सोमवार देर रात रंजिश के चलते हमलावरों ने एक युवक को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। परिवारीजन युवक को लेकर अस्पताल गए तो जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे पयासी मजरे नुवावां निवासी राजाराम द्विवेदी तथा घनश्याम द्विवेदी के बीच काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे घनश्याम द्विवेदी, अविनाश द्विवेदी, बेनीपाल द्विवेदी व विवेक द्विवेदी लाठी-डंडे से लैस होकर राजाराम के घर पहुंचे और गाली देने लगे। गाली सुनकर राजाराम का 30 वर्षीय पुत्र प्रेम नारायण बाहर निकला और इसका विरोध किया।
प्रेम के बाहर निकलते ही घनश्याम व अन्य प्रेम पर टूट पड़े और उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर जब उनके घर वाले बाहर निकले तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिवारीजनों ने बेहोशी की हालत में पड़े प्रेम को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई लखन लाल की तहरीर पर उपरोक्त सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। एसएचओ श्याम सुंदर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे थाना क्षेत्र के ताला के पास से घनश्याम, विवेक व बेनीपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। कहा कि गिरफ्तारी के बाद अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें