अमेठी सिटी। गौरीगंज के असैदापुर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका इंटर काॅलेज में शिक्षा सत्र 2025-26 में कक्षा छह, सात, आठ, नौ व 11 की रिक्त 42 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि स्कूल में प्रवेश के लिए पात्रता शर्तों को पूरी करने वाले को https://ats.upsdc.gov.in पर 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद 27 मार्च को पात्रों की सूची सार्वजनिक करने के बाद 31 मार्च को चयन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। चयन परीक्षा में सफल छात्राओं को प्रवेश दिलाते हुए आवासीय सुविधा के साथ शिक्षित किया जाएगा। (संवाद)