फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मां कूष्मांडा की आराधना कर मांगा आशीर्वाद

Thu, 19 Oct 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
देवी मां का फलो से किया शृंगार
विज्ञापन
अमेठी। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को देवी भक्तों ने घरों और मंदिरों में मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की। उधर, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगे दुर्गा पंडालों में मां की विशेष आराधना हुई।
विज्ञापन


नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को देवी भक्तों ने मां कुष्मांडा का पूजन अर्चन किया। भोर से मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग रही है। भागवताचार्य श्री महाराज ने बताया कि शारदीय नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने मां कूष्मांडा की पूजा आराधना की।
मां कूष्माण्डा की आठ भुजाएं होने से इन्हें अष्टभुजी कहा जाता है। इनके सात हाथों में कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है।
विज्ञापन

मां कुष्मांडा को कुम्हड़े की बलि अति प्रिय है और संस्कृत में कुम्हड़े को कूष्मांड कहते हैं। क्षेत्र के संग्रामपुर स्थित सिद्धपीठ कालिकन धाम, देवीपाटन धाम, गायत्री माता मंदिर, काली माता मंदिर, टीकरमाफी स्थित दुर्गा माता मंदिर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार दर्शन पूजन के लिए लग रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर देवी मंदिरों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखाई पड़ी।


माता का फलों से किया शृंगार

सिद्धपीठ कालिकन धाम में अमृतकुंड पर विराजमान मां कालिका का चौथे दिन फलों से शृंगार किया गया। श्रीमहराज ने बताया कि मां की पूजा अर्चना के अलग-अलग दिन विविध विधान है।

देवी पंडालों में उमड़ रही भीड़
अमेठी। गौरीगंज में लगे पूजा पंडालों में शाम को आरती के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इस दौरान सुरेश नारायण पांडेय, श्रवण कुमार मिश्र, अशोक मिश्र, कपिल देव मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र व काशीनरेश मिश्र आदि मौजूद रहे। वहीं गांवों में सजे पंडाल भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
बाबा दतहरेश्वर धाम पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना
इन्हौना (अमेठी)। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति स्वरूपा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की आराधना की। रामपुर पंवारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर बाबा दतहरेश्वर धाम पर श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा की। पुजारी जगदीश गोस्वामी ने बताया कि सृष्टि की रचना करने वाली भगवती देवी मां कूष्मांडा है। जिनकी कांति और आभा सूर्य के समान है। इस दिन शाक सब्जी एवं फल का दान करना शुभ माना जाता है। इस मौके पर बबलू सिंह, सत्यम, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें