फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरों ने दो घरों से जेवर व नकदी की पार

Thu, 19 Oct 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर(अमेठी)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के कोलव के अहोरवा भावनी और मठ गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों से डेढ़ लाख रुपये जेवर, कपड़े व बर्तन पार कर दिए। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के बड़ा कोलवा मजरे अहोरवा भावनी गांव निवासी राजेन्द्र कुमार के घर मंगलवार की रात चोरों ने दरवाजे की कुंडी उखाड़ कर घर में घुसे। चोरों ने मकान में मौजूद डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवर व पांच हजार नकद पार कर दी। आवाज सुनकर राजेंद्र की पत्नी रेखा की आंख खुली तो चोर भागने लगे।
गुहार पर ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन चोर भागने में सफल हो गए। दूसरी घटना मठ गांव के मजरे खारा गांव में हुई। गांव निवासी मगनू के घर से चोरों ने नकब लगाकर कपड़े व बर्तन पार कर दिए। बुधवार की सुबह पीड़ितों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


चोरी का अभी तक खुलासा नहीं
क्षेत्र में चोरियों की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। नौ अक्तूबर को पूरे धौकल मजरे खारा के दो सगे भाइयों लक्ष्मी नारायण व राम अवध के घर से चोरों ने लगभग एक लाख का सामान पार कर दिया था। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है।थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि चोरी की तहरीर पीड़ितों ने अब तक नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें