फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गणपति पंडालों में आज से शुरू होगी पूजा-अर्चना

Mon, 14 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. जगदीशपुर के इंडोरामा में सजा भगवान गणेश का पंडाल। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गणेश चतुर्थी को लेकर जिले में कई स्थानों पर गणपति पंडाल सजकर तैयार हो गए हैं। जगदीशपुर के इंडोरामा, बीएचईएल परिसर समेत कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सोमवार से पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होगी। आयोजन समितियों ने पूजन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जगदीशपुर के इंडोरामा और बीएचईएल परिसर में गणपति उत्सव के लिए पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी सजावट के साथ रोशनी की व्यवस्था की गई है। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने और पूजन के लिए अलग इंतजाम किए गए हैं। सुबह और शाम गणेश प्रतिमा की आरती होगी।

इंडोरामा और बीएचईएल क्षेत्र में सोमवार से श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू होगी। इंडोरामा इकाई प्रमुख राजेंद्र शांखे ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के बाद पूजन सामग्री, प्रसाद और आरती की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी लोगों ने गणेश प्रतिमाएं स्थापित की हैं। पंडालों में प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रम होंगे। गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। पूजा सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी है। बच्चों और युवाओं में पंडाल देखने को लेकर खासा उत्साह है। आयोजन समितियां सुरक्षा और व्यवस्था के लिए भी इंतजाम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें