फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

Mon, 14 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जहां सभी वर्गों को बराबर सम्मान मिलता है। कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव की तैयारी समय से शुरू करने की बात कही और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में संगठन पुनर्गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। ब्लॉक अध्यक्ष राममनोहर सरोज को न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत अध्यक्ष चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई।



जिलाध्यक्ष ने कहा कि वही लोग जिम्मेदारी में शामिल किए जाएं, जो पार्टी के प्रति समर्पित रहें और संगठन के लिए लगातार कार्य करते रहें। कार्यकारिणी में पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वरीयता देने की बात रखी। फरहान वारिसी, सुनील सिंह, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें