फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

Wed, 18 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। टांडा-बांदा हाईवे पर लोदीबाबा मंदिर के पास मंगलवार रात ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार श्रमिक विश्राम सरोज (40) की मौत हो गई। बरनाटीकर वार्ड निवासी विश्राम मजदूरी कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल श्रमिक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विश्राम के भाई शिवकुमार ने बताया कि उनका भाई मंगलवार को मजदूरी करने गौरीगंज आया था। देर शाम घर लौटते समय लोदीबाबा मंदिर के पास उसकी साइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने से आ रहे वाहन से बचने के लिए ट्रक चालक ने वाहन किनारे की तरफ मोड़ा। इसी दौरान साइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।
सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से ट्रक नंबर और चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अंधेरा होने के कारण अभी पहचान नहीं हो सकी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें