अमेठी सिटी। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में 19 नवंबर से सिलाई प्रशिक्षण का नया बैच शुरू होगा। इच्छुक महिलाएं और युवक-युवतियां सुबह 10 बजे से पंजीकरण करा सकते हैं। निदेशक पूजा लाल ने बताया कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, राशन कार्ड की छायाप्रति और पांच फोटो लाना अनिवार्य है। चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा।