फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पुल से गिरा श्रमिक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के भटमऊ स्थित पुल पर सरिया काटते समय बृहस्पतिवार को एक मजदूर नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों ने उसे कमरौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के भटमऊ गांव के समीप निमार्णाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पुल पर बृहस्पतिवार को कार्य कर रहा मध्य प्रदेश के सतना जिला के थाना मैहर के गांव मड़ई आशीष कोल (20) सरिया काटते समय पुल से नीचे गिर गया। निर्माण कार्य करा रही गायत्री प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने घायल मजदूर को कमरौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उप निरीक्षक प्रेमचंद ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवारीजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कहा कि परिवारीजनों के आने के बाद यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें