फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर पूरी गंभीरता से करें काम

Tue, 27 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति      दिशा की बैठक में मौजूद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता सांसद किशोरी लाल शर्मा ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारें और जनप्रतिनिधियों के साथ सतत संवाद बनाए रखें।
विज्ञापन


सांसद ने कृषि, पर्यटन, उद्यान व मत्स्य विभागों को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के समूह बनाकर नई तकनीकों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं जनकल्याणकारी हैं और इनका लाभ पात्रों तक समय से पहुंचना चाहिए।

बैठक में मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम फसल बीमा, सिंचाई योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और डिजिटल इंडिया समेत कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। सांसद ने स्पष्ट किया कि निर्माण से जुड़ीं योजनाओं में जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर ही काम शुरू किया जाए। साथ ही लाभार्थीपरक योजनाओं के लिए गांव-गांव शिविर लगाकर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाया जाए, इन शिविरों की सूचना जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी संजय चौहान ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि दिए गए निर्देशों का पालन कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं के प्रति ईमानदारी और संवेदनशीलता से कार्य करें ताकि अधिक से अधिक पात्रों को समय पर लाभ मिल सके।

बैठक में विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, विधायक अमेठी महाराजी प्रजापति, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल, एडीएम अर्पित गुप्ता, डीआरडीए निदेशक ऐश्वर्य यादव, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, तिलोई प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, जायस नगरपालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह, ब्लॉक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव यादव, भेटुआ प्रमुख आकर्ष शुक्ला व सिंहपुर प्रमुख अंकित पासी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें