फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क की खोदाई कर बिछा दीं गिट्टियां

Tue, 27 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रामगंज बाजार में हाईवे के बगल सड़क पर पड़ीं गिट्टियाें से राहगीर परेशान। -संवाद
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के किनारे सड़क की खोदाई करके गिट्टियां बिछा दी गई हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बाजारवासियों के मुताबिक 28 मार्च को हाईवे के दोनों छोर पर नेशनल हाईवे के कर्मचारियों ने खोदाई करके बड़ी-बड़ी गिट्टियां बिछा दीं। दो माह बाद भी डामर का लेपन नहीं किया गया। इससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

साइकिल व बाइक सवार के अलावा पैदल चलने वाले लोग आए दिन बिखरी गिट्टियों पर फिसलकर घायल होते रहते हैं। चौराहे के आस-पास के दुकानदार भी काफी परेशान हैं। हल्की सी बारिश होने पर हाईवे के किनारे पानी भर जाता है जिससे ग्राहकों की संख्या कम हो जाती है।
विज्ञापन


लाल सिंह, अशोक सिंह, नरेंद्र ठाकुर, जय प्रकाश कसौधन, मनोज कुमार व विजय गुप्ता सहित क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द सड़क का काम पूरा करवाए जाने की मांग नेशनल हाईवे के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें