फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नवविवाहिता को बंधक बनाकर पीटा, जेवरात और नकदी लूटी

Thu, 04 Jun 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
फुरसतगंज सीएचसी में घायल को भर्ती कराया गया।    -स्रोत : स्थानीय  लोग
विज्ञापन
अमेठी सिटी/ फुरसतगंज। जायस के रानी हरबंसगंज मवई गांव में मंगलवार को घर में अकेली नवविवाहिता अंकिता को बंधक बनाकर पीटा गया और लाखों के जेवरात व नकदी लूट ली गई। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर फोटो देखकर दो बदमाशों की पहचान की। बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए। एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन



आकाश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी अंकिता मंगलवार शाम घर में अकेली थीं। उसी दौरान तीन बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए। दुपट्टे से उनका गला कसते हुए तिजोरी की चाबी मांगी। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। हमले में घायल अंकिता बेहोश हो गईं।

इसके बाद आरोपी तिजोरी में रखे करीब सात लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार की नकदी लूट ले गए। कुछ देर बाद घर पहुंचीं सास ने अंकिता को बेहोशी की हालत में देखा और शोर मचाया। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बुधवार को आकाश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। होश में आने पर अंकिता ने पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान आरोपी आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने एक युवक का नाम सुन लिया था। बाद में पुलिस की ओर से दिखाए गए फोटो में दो संदिग्धों की पहचान भी की।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सर्विलांस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच में रानी हरबंसगंज मवई आलमपुर निवासी दुर्गेश, अरमान और इमरान की संलिप्तता सामने आई।

इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर त्रिपुला तिराहे के पास से दुर्गेश और अरमान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए गए। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के त्वरित खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें