फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोमती में नहाते समय डूबा किशोर, मौत

Thu, 04 Jun 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मनीष। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बाजारशुकुल। तेतार गांव निवासी मनीष (15) मंगलवार शाम दोस्तों के साथ सत्थिन घाट पर नहाने गया। उसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की कोशिश नाकाम रहने पर अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने बुधवार सुबह शव खोज निकाला। घटना के बाद परिवार में शोक छाया है।
विज्ञापन


मनीष के भाई अनिल ने बताया कि मनीष मंगलवार शाम गांव के किशन, गोपाल और विशाल के साथ सत्थिन घाट पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथ मौजूद किशोरों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह नदी में डूब चुका था।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश अभियान चलाया गया, मगर कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद टीम ने सत्थिन घाट पुल से लगभग 500 मीटर दूर शव खोज लिया।
विज्ञापन


शव बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्थिन चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोर के डूबने की सूचना पर तलाश अभियान चलाया गया था।



मनीष की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दृष्टिबाधित मां मीना बेटे को याद कर बार-बार फफक रही हैं। बड़े भाई अनिल और सुनील की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। गमगीन माहौल में हर किसी की आंखें नम दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें