फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कार की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां घायल

Mon, 18 Nov 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम खेत से घर जा रही महिला व उसकी दो बेटियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दोनों बेटियों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरेधनसिंह मजरे किटियावां निवासी देवतादीन की पत्नी राधा (40), बेटी काजल (15) व वैष्णवी (10) के साथ शनिवार को खेत में धान की पिटाई करने गई थीं। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे राधा अपनी दोनों बेटियों के साथ पैदल जा रही थीं। बताया कि जब वह गांव के समीप पहुंचीं, तभी गौरीगंज से मुसाफिरखाना की ओर जा रही कार ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित फरार हो गया।


स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राधा को मृत घोषित कर दिया। वहीं काजल व वैष्णवी का इलाज चल रहा है। मृतका के पति देवतादीन ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें