फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पानी गर्म करते समय करंट लगने से महिला की मौत

Sat, 20 Dec 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली। बाजारशुकुल के सत्थिन गांव में बृहस्पतिवार शाम पानी गर्म करते समय करंट की चपेट में आने से रामकली (43) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



स्वामीनाथ ने बताया कि उनकी पत्नी रामकली शाम को घर में पानी गर्म कर रही थीं। ठंड अधिक होने के कारण उन्होंने बाल्टी में इलेक्ट्रिक रॉड डालकर पानी गर्म करना शुरू किया। इसी दौरान अचानक करंट फैल गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई। तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।


आननफानन उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामकली की मौत के बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आए। रामकली की मौत के बाद पुत्र हरिओम और पुत्री शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। पति स्वामीनाथ भी सदमे में हैं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी बाजारशुकुल विवेक वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया गया, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में कानूनी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें