फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में खंभे से लटका मिला किसान का शव

Sat, 20 Dec 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के डिहवा गांव निवासी किसान सतई (60) का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालात में पास के अरियावां गांव में बिजली के खंभे से गमछे के सहारे लटका मिला। खंभा पूर्व प्रधान के घर के सामने लगा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी परिजनों ने घटना को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन




मृतक के भाई रामसुचित की पत्नी सूरजकली ने बताया कि सतई बृहस्पतिवार को शंकरगंज में चश्मा बनवाने गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने अरियावां गांव में उनका शव बिजली के खंभे से लटका देखा।


इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। घटनास्थल सतई के घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर बताया गया है। परिजनों का कहना है कि बिजली के खंभे पर चढ़कर गमछे से फंदा लगाना उनकी समझ से परे है। इसी कारण गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ ग्रामीणों ने हत्या की आशंका भी जताई है। परिजन फिलहाल कुछ भी कहने से बचते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



किसान सतई के बेटे राकेश ने बताया कि उनके पिता की किसी से रंजिश नहीं थी। उनका भाई राजेश अहमदाबाद में काम करता है जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। वह घर के लिए रवाना हो गया है। सतई की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें