फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक के पहिये में साड़ी के फंसने से गिरी महिला, मौत

Wed, 14 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर गुंगवाछ के पास मंगलवार को बाइक के पिछले पहिये में साड़ी फंसने से रामनाथपुर बड़ा मजरे महमूदपुर निवासी निर्मला मिश्र (55) सड़क पर गिर कर गंभीर घायल हो गईं।
विज्ञापन

इलाज के लिए उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गईं। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिवार में मातम पसरा है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। पति के दिल्ली से आने के बाद उनसे बातचीत की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
पूरे दुरई मजरे टीकरमाफी गांव निवासी अनवीश तिवारी के मुताबिक, उनकी बहन निर्मला मंगलवार को चाचा अमरनाथ तिवारी के निधन की जानकारी मिलने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने बेटे अंजनी के साथ जा रही थीं। गुंगवाछ के पास बाइक के पिछले पहिये में उनकी साड़ी फंस गई। बाइक रुकने से पहले ही वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें