फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लोहे के चैनल में उतरे करंट से महिला की मौत

Tue, 28 Jul 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। लालूपुर ढेबिया गांव में रविवार रात घर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के चैनल में उतरे करंट की चपेट में आने से स्वीटी (42) की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए सोमवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के पति राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि घर में टुल्लू पंप चलाने के लिए मुख्य द्वार के लोहे के चैनल के अंदर से बिजली का तार निकाला गया था। तार कट जाने से चैनल में करंट उतर आया। रविवार रात स्वीटी किसी काम से मुख्य द्वार पर पहुंचीं और करंट की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर परिजनों ने बिजली आपूर्ति बंद की और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
स्वीटी की मौत के बाद बड़े बेटे हरिओम, बेटी स्वाती और छोटे बेटे निखिल कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी की मौत से पति राजेश कुमार भी गहरे सदमे में हैं। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और रिश्तेदारों की आंखें नम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें