फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैदल सड़क पार कर रहे थे मां-बेटे, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर; महिला की मौत

Fri, 10 Apr 2026 01:00 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में पैदल सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। बेटे की आंखों के सामने आरोपी भाग निकला। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में शुक्रवार को बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


हादसा कमरौली के उतेलवा मोड़ पर हुआ। हादसे में शांति सिंह (55) की मौत हुई है। वह बाराबंकी के रामसनेही घाट के पूरे भदौरिया मजरे तोरई पिथुरपुर गांव की रहने वाली थीं। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। 

बेटे आदर्श सिंह ने बताया कि वह मां शांति सिंह के साथ जगदीशपुर सीएचसी दवा लेने जा रहे थे। उतेलवा मोड़ पर ऑटो से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे। वह आगे थे और मां पीछे चल रही थीं। इसी समय तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


उन्होंने आनन फानन मां को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक सवार की पहचान की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें