फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गुंगवाछ हत्याकांड में गवाह नहीं पहुंचे, साक्ष्य प्रक्रिया टली

Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गुंगवाछ हत्याकांड में अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ जलाल मोहम्मद अकबर की अदालत में साक्ष्य की कार्रवाई बाधित रही। निर्धारित तिथि पर गवाह उपस्थित नहीं हुए, जिससे सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने गवाहों को अगली तारीख 16 अप्रैल पर तलब किया है। गवाहों की अनुपस्थिति के कारण साक्ष्य प्रक्रिया में देरी बनी हुई है।
विज्ञापन

अमेठी के गुंगवांछ गांव में 15 मार्च 2022 को संकटा प्रसाद यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, पूर्व प्रधान अमरेश यादव और उनकी पत्नी नइका देवी की हत्या हुई थी। इस प्रकरण में साक्ष्य की कार्रवाई लंबे समय से लंबित है। अदालत ने अगली तारीख पर गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें