फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेमौसम बारिश ने किसानों के उम्मीदों पर फेरा पानी

विज्ञापन
गौरीगंज शहर में हो रही बारिश। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अप्रैल माह की शुरुआत ही मौसम लगातार खराब हो रहा है। खेत में तैयार फसल की मड़ाई और कटाई में जुटे किसानों पर मौसम की मार भारी पड़ रही है। पांच अप्रैल को आंधी और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। किसान भीगी फसल को समेटने में जुटे थे कि मंगलवार शाम आंधी के साथ बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

जिले में एक लाख हेक्टेअर से अधिक दायरे में गेहूं की खेती की जाती है। मार्च माह के आखिरी सप्ताह से किसान तैयार फसल की कटाई में जुट गए। बमुश्किल 10 फीसदी किसान ही फसल की कटाई और मड़ाई कर चुके थे। अप्रैल की शुरुआत होते ही आंधी और बारिश से खेती-किसानी का काम प्रभावित हुआ। मंगलवार देर शाम अचानक आंधी चलने लगी। देखते ही देखते शुरू हुई बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई। गौरीगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणांचल में हुई बारिश से किसानों की दो बार भीग चुकी फसल तीसरी बारिश से खराब हो गई। किसानों का भूसा भी खराब हो गया।
बिजली आपूर्ति ठप, लोग परेशान
शाहगढ़। आंधी और बारिश के बीच बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिला मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों में बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान रहे। बताया गया कि आंधी की वजह से मुख्य लाइन में डाल व पेड़ गिरने से कई स्थानों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। तार व खंभे के टूटने की सूचना है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी आंधी व बारिश से हुए नुकसान की सूचना नहीं है। एहतियातन बिजली आपूर्ति ठप की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें