फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर शिक्षा के दिशाहीन होता है मनुष्य का जीवन : विधायक

Tue, 31 Dec 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। शिक्षा मानव जीवन के हर पहलू पर सकारात्मक प्रभाव डालती है। इससे हमारा सोच और दृष्टिकोण बदलता है। हमें शिक्षा का महत्व समझना चाहिए और समाज को शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए। बगैर शिक्षा के मनुष्य का जीवन दिशाहीन होता है। ये बातें भाजपा विधायक सुरेश पासी ने कहीं।
विज्ञापन




वह सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि अधिकांश परिषदीय विद्यालयों का प्रधानों के सहयोग से कायाकल्प हो चुका है। जहां कार्य शेष हैं, वहां शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।


कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा, विक्रमादित्य तिवारी, देवीशरण कनौजिया, अनूप तिवारी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवकुश पांडेय सहित ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, जनप्रतिनिधि व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें