फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हत्या के प्रयास में वांछित पर 15 हजार रुपये का इनाम

Tue, 31 Dec 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। घर के सामने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। अभियुक्त की गिरफ्तारी की कोशिश संग सोमवार को पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन



जगदीशपुर के महमदपुर गांव निवासी अनीत सिंह पर 22 दिसंबर को घर के सामने एसयूवी सवार बदमाशों ने फायरिंग कर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल युवक के पिता तेज बहादुर की तहरीर पर पूरे शोहरत गांव निवासी युवराज सहित अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसे खोज नहीं पाई।


सोमवार को एसपी अपर्णा अपर्णा रजत कौशिक ने आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बताया कि युवराज को गिरफ्तार करवाने में सहयोग करने या सूचना देने वाले को पुरस्कार राशि दी जाएगी।

अजय

अजय

अजय

अजय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें