फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचना लंबित होने पर निलंबित होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अनलॉक वन में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने तथा अपराध नियंत्रण की कोशिश में जुटीं एसपी ने रविवार देर शाम थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अपराध नियंत्रण व लंबित विवेचना पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए मामूली विवाद को भी गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने सभी को क्षेत्र भ्रमण व प्रवासी श्रमिकों की विशेष निगरानी करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या व अनलॉक फेज एक में रियायत मिलने पर लोगों को संक्रमण से बचाने तथा अपराध नियंत्रित करने की कोशिश में जुटीं एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने रविवार देर शाम सभागार में थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की।
इस दौरान थानावार घटित अपराध, अनावरण, विवेचना की समीक्षा करते हुए कई थाना प्रभारियों को फटकार लगाई। एसपी ने सभी को क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए मामूली विवाद को भी गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसपी ने थाना प्रभारियों को फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार करने तथा घटित अपराधों के जल्द अनावरण तथा समय सीमा में लंबित विवेचना को निस्तारित करने का निर्देश दिया। एसपी ने लॉकडाउन के दौरान पहुंचे प्रवासी श्रमिकों की विशेष निगरानी तथा संभ्रांत व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर पेशेवार व नए अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने विवेचना लंबित रहने तथा अपराध नियंत्रित नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस मौके पर एएसपी दयाराम सरोज समेत सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें