फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की पत्नी महाराजी देवी ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। दूसरे दिन बुधवार को अमेठी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री की पत्नी व सपा प्रत्याशी के साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अतिरिक्त तीन विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे दिन एक भी नामांकन पत्र नहीं जमा हुआ। चारों विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना परचा आरओ से प्राप्त किया है।
विज्ञापन

पहले दिन गौरीगंज में जहां एक भी नामांकन नहीं दाखिल हुआ, वहीं 28 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया था। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन अमेठी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी देवी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दो सेट में अपना नामांकन पत्र आरओ संजीव कुमार मौर्या को सौंपा। इसके अतिरिक्त अमेठी विधानसभा से ही निर्दलीय प्रत्याशी कालीदीन ने भी अपन नामांकन पत्र जमा किया।
दूसरे दिन गौरीगंज, जगदीशपुर व तिलोई विधानसभा क्षेत्र में किसी भी उम्मीदवार ने अपना परचा नहीं जमा किया। पहले दिन 28 प्रत्याशियों के बाद दूसरे दिन 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र संबंधित आरओ से प्राप्त किया। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर सविता यादव ने बताया कि जनसत्ता दल के प्रत्याशी चौधरी नफीस, अजय कुमार व रिंकी सरोज ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है।
विज्ञापन

अमेठी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सपा प्रत्याशी महराजी देवी व कालीदीन ने नामांकन पत्र जमा किया है। बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी रागिनी तिवारी के साथ राजू, शशिकांत व प्रदीप कुमार ने नामांकन पत्र लिया है। जगदीशपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार, सपा प्रत्याशी रचना कोरी व बसपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के साथ दिनेश कुमार, महेंद्र रावत तथा सियाराम ने नामांकन पत्र लिया है।
तिलोई विधानसभा क्षेत्र की आरओ शिवानी सिंह ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार मयंकेश्वरण सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप सिंघल, बसपा प्रत्याशी रघुवंश के साथ आम आदमी पार्टी के अमर नाथ पांडेय तथा रामसनेही, ऊषा व गुड़िया पांडेय ने नामांकन पत्र बुधवार को निर्धारित समय से पहुंचकर लिया है। नामांकन अवधि में कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील रही, कलेक्ट्रेट में कोविड प्रोटोकॉल के बीच थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए मास्क प्रयोग करने पर ही प्रवेश दिया गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान परिसर के बाद नामांकन कक्ष की सीसीटीवी कैमरे के साथ वीडियो कैमरे से निगरानी की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया है। दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र विधानसभा 186 अमेठी से दाखिल किया है।
3.07 करोड़ की मालकिन हैं महराजी देवी
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी महराजी देवी 3.07 करोड़ की मालिकन हैं तो 2.45 करोड़ रुपये की कर्जदार भी हैं। बुधवार को दाखिल नामांकन पत्र के साथ संलग्न शपथ पत्र के अनुसार महराजी देवी पर कोई भी केस दर्ज नहीं है। सपा प्रत्याशी के पति पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पास 6.48 करोड़ रुपयेे की चल अचल संपत्ति होने की भी बात कही गई है। शपथ पत्र के अनुसार महराजी देवी के पास 30 हजार रुपये नगद राशि है। उनके पास 280 ग्राम सोना व 300 ग्राम चांदी के साथ विभिन्न बैंकों में जमा के साथ शेयर व बचत योजना में जमा राशि मिलाकर एक करोड़ 62 लाख 38 हजार 697 की चल संपत्ति है।
इसी तरह महराजी देवी के पास आवासीय व अनावासीय भूमि जिसकी कीमत एक करोड़ 45 लाख रुपये है। महराजी देवी ने यूनीवर्सल इन्फ्रा एंड फाइनेंस कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड से 15 लाख तो बड़े पुत्र अनिल से 2,28,36,519 तथा छोटे पुत्र अनुराग से 2,09,800 रुपये कर्जा लिया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में महराजी देवी ने 4,37,010 रुपये आयकर भी जमा किया है। महराजी देवी के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है। उनके नाम न कोई वाहन है और न ही कोई असलहा है। महराजी देवी के पति पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद के पास शपथ पत्र के अनुसार 76 लाख 81 हजार 107 रुपये की चल तो पांच करोड़ 71 लाख 73 हजार रुपये अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें