फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे प्रतिष्ठान, अफसर करते रहे निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण आंचलों में प्रतिष्ठान बंद रहे। इस दौरान गांव-गलियों व मोहल्लों की सफाई के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करवाने के लिए अधिकारी पूरे दिन भ्रमण करने में जुटे रहे तो पुलिस कर्मी माइक से लोगों को जागरूकत करते रहे। इस दौरान अनावश्यक बाहर निकले लोगों को फटकार व नसीहत देते हुए बैरंग लौटाया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर प्रत्येक शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक घोषित 55 घंटे के लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को जिले में सन्नाटा पसरा रहा। जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन का पूरा असर दिखा। तकरीबन दुकानें भी बंद रहीं।
रविवार का दिन होने के चलते ज्यादातर लोग घरों से नहीं निकले तो सड़कें भी सूनी दिखीं। कुछ निजी वाहन जरूर आते जाते देखे गए लेकिन वह भी ग्रामीण क्षेत्रों में। इस दौरान संक्रमित बीमारी को रोकने के लिए गांव-गलियों व मोहल्लों की विशेष साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन नियमों का पालन हो इसके लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। बाजारों में कुछ देर के अंतराल पर पुलिस वाहनों के हूटर की आवाज ही सन्नाटे को तोड़ रही थी। पुलिस कर्मी लगातार भ्रमणशील रहकर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहने की अपील करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें