फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तेज आंधी-तूफान व बरसात की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। दो-तीन दिनों में जिले में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसे देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। बारिश की संभावना को ‘यास’ तूफान का असर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या की ओर से कठौरा में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने बताया कि जिले में 27 मई से ‘यास’ तूफान का असर दिखाई पड़ने लगेगा।
इसके कारण बदली छाई रहेगी। 28 से 30 मई के बीच जिले में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। डॉ. आनंद ने किसानों को सब्जी, उरद, मूंग एवं सूरजमुखी के खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

आम के बाग में ज्यादा नमी के कारण पत्तियों एवं फलों पर फफूदजनित रोगों का प्रकोप हो जाता है। इससे बचने के लिए बारिश के बाद किसी अच्छे फफूंदनाशी का छिड़काव किया जा सकता है। डॉ. आनंद ने बताया कि बारिश के बाद धान की नर्सरी डाली जा सकती है।
अमेठी में 26 और मिले कोरोना पॉजिटिव
गौरीगंज। जिले में 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन को मंगलवार शाम मिली 1,658 नमूनों की जांच रिपोर्ट में 26 लोग संक्रमित मिले हैं।
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। बचाव के निर्देशों का पालन करने से कोरोना संक्रमण को समाप्त किया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें