फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 करोड़ की लागत से दुरुस्त होंगी दो जर्जर सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र की दो जर्जर सड़कों को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। 31 किमी. लंबी दोनों सड़कों के निर्माण के लिए शासन से 40 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। सड़क बनने से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर हो चुकी दो सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री सुरेश पासी के प्रस्ताव पर लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 40 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
रानीगंज से वारिसगंज होते हुए सुबेहा जाने वाली 13 किमी लंबी सड़क के लिए 18 करोड़ रुपये तथा जगदीशपुर से बाजार शुकुल जाने वाली 18 किमी लंबी सड़क के निर्माण लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब होगा कि दोनों सड़कें क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण मार्ग हैं। सड़कें इतनी जर्जर हो गईं कि साइकिल से भी चलना मुश्किल हो गया था। सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में गिरकर राहगीर आए दिन चोटिल हो रहे हैं। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग राकेश चौधरी ने बताया कि दोनों सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें