फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मौसम का वार, 1015 मरीजों में 425 को बुखार

Wed, 06 Sep 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मौसमी बीमारियों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल में कुल 1,015 मरीज उपचार कराने पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा 425 मरीज बुखार के ही रहे। वैसे मरीजों को पहले पर्चा काउंटर तो बाद में पैथालॉजी, फिर दवा वितरण काउंटर पर घंटों लाइन में लगना पड़ा। असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में बुधवार को काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

सुबह अस्पताल खुलते ही पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। पर्ची बनते ही चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीज उपचार कराने के लिए कतारबद्ध हो गए। चिकित्सक सुबह से लेकर ओपीडी के लिए निर्धारित समय दो बजे के बाद भी मरीजों का उपचार करते रहे। फिजीशियन डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. अमित यादव, एमबीबीएस डॉ. पीके पांडेय, डॉ. अभय गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक-उल-जमा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमुद सिंह, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. वीवी सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमान प्रसाद समेत सभी चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जमा रही।
इस दौरान चिकित्सकों ने कुल 1,015 मरीजों का उपचार किया। इनमें से मौसमी बुखार से 425 मरीज पाए गए। जिला अस्पताल की ओपीडी से मिले आकंडों के अनुसार बुखार के 425, खांसी के 94, ठंड लगने के 91, जुखाम के 84, लूजमोशन के 77, डिहाईड्रेशन के 69 के मरीज शामिल रहे। राहत की बात यह रही ओपीडी में पहुंचे मरीजों की हालात नाजुक नहीं थी और न ही किसी में संक्रामक बीमारी की जांच में पुष्टि हुई। सभी को दवा देते हुए बचाव विधि बताते हुए डॉक्टर ने घर में आराम करने की सलाह दी।
विज्ञापन


दिनभर में हुए 319 मरीजों टेस्ट
अस्पताल की पैथोलॉजी पर बुधवार को 319 मरीज जांच कराने के लिए आए। जांच में किसी भी मरीज में डेंगू या मलेरिया नहीं मिला तो अधिकांश में साधारण बुखार की ही बात सामने आई।
बुखार के आ रहे ज्यादा मरीज
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों मौसमी बीमारी से लोग कुछ ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मौजूद चिकित्सकों ने जितने मरीजों का पर्चा बना था सभी का इलाज करने के बाद ही उठे हैं। बताया कि इनमें से ज्यादा मरीज सीजनल बुखार व पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। अस्पताल के पास सभी मर्जों की पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। कहा कि चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाएं मरीजों को काउंटर से वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें